रेलवे प्रशासन द्वारा अयोध्या में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ का ध्यान में रखते हुए यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 07 से 16 नवम्बर, 2016 तक गोण्डा-मनकापुर-अयोध्या एवं मनकापुर-बस्ती-मनकापुर के मध्य 02 जोड़ी मेला विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में 02 जोड़ी सवारी गाड़ियों में न्यूनतम 15 कोच लगाये जाने का निर्णय लिया गया है साथ ही 01 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी का अस्थाई ठहराव मोतीगंज स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
- 75020 गोण्डा-मनकापुर-अयोध्या मेला विशेष गाड़ी गोण्डा से 23.40 बजे प्रस्थान कर तथा दूसरे दिन मनकापुर से 01.10 बजे छूटकर कर अयोध्या 02.30 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 75019 अयोध्या-मनकापुर-गोण्डा मेला विशेष गाड़ी अयोध्या...
more... से 03.00 बजे प्रस्थान कर तथा मनकापुर से 05.15 बजे छूटकर गोण्डा 06.30 बजे पहुॅचेगी।
- 05080 मनकापुर-बस्ती मेला विशेष गाड़ी मनकापुर से 12.10 बजे प्रस्थान कर बस्ती 13.55 बजे पहॅुचेगी। वापसी यात्रा में 05079 बस्ती-मनकापुर मेला विशेष गाड़ी बस्ती से 14.20 बजे प्रस्थान कर मनकापुर 15.40 बजे पहुॅचेगी।
- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर एवं 54239/54240 मनकापुर-अयोध्या- मनकापुर सवारी गाड़ियों में न्यूनतम 15 कोच लगाये जायेगे।
- 14213/14214 गोण्डा-वाराणसी-गोण्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस का 01 मिनट का अस्थाई ठहराव मोतीगंज स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।