नई दिल्ली। भारतीय डिजीटल कंपनी, जियो में हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं। कंपनी के संस्थापक मुकेश अम्बानी ने कुछ शेयर बेचने का निर्णय लिया था।
अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने सबसे पहले जियो में निवेश किया। कंपनी ने 5.7 बिलियन $ डॉलर का निवेश किया। यह किसी भी भारतीय कंपनी में सबसे बड़ा निवेश रहा। दोनों कंपनियों ने भविष्य में भी अन्य प्रजोक्ट में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत सिल्वर लेक ने भी 750 मिलियन डॉलर का निवेश जियो में किया। अब एक और अमेरिकन...
more... कंपनी जनरल अटलांटिक भी भारतीय कंपनी में करीबन 800 मिलियन डॉलर निवेश करने का मानस बना चुकी है। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वहीं सऊदी अरब की भी एक सार्वजनिक कंपनी जियो में निवेश के लिए वार्ता कर रही है। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) भी जियो में एक अल्पसंख्यक हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। अभी वार्ता पूर्ण नहीं हुई है।